Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो | जिसे कोई चोर चुरा नहीं सकता, मृत्यु भी छीन नहीं सकती | Geeta Gyan Ganga | Meera Bai | Shahaji Patil

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 8 नव॰ 2026 · 8:37

0:008:37

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।मीरा कहती है कि अपूर्व संपत्ति मिल गई मुझे जो दिन-दिन बढ़ती जाती है, रोज बढ़ती जाती है। एक बार परमात्मा से संबंध जुड़ गया ना तो अनुभव बढ़ता ही जाता है, दिन-ब-दिन। फिर वो रुकता नहीं, वो यात्रा अनंत की है। शुरू होती है लेकिन समाप्त नहीं होती। और ना तो उसे कोई चोर ले जा सकता है, ना तो उसे खर्च कर सकते हो, ऐसी है संपदा।वो ऐसी संपदा है जिससे मृत्यु भी छीन नहीं सकती। कोई उसे छीन नहीं सकता, इसलिए उसको संपदा कहते हैं। असली पैसा। इसलिए उसको राम रत्न कहते हैं।नहीं भावे थारो देश राणो रंग रूढो। मीरा कहती है राणा, अब मुझे तेरा देश भाता नहीं है, अब कोई जरूरत नहीं है तेरे राज्य की। तेरे देश में साधु नहीं है राणा। साधु ही द्वार है परमात्मा का, सदगुरु ही द्वार है परमात्मा का।भगत देख राजी हुई, जगत देख रोई।गहना गहना गाठी राणा हम सब त्यागा। काजल टीका हम सब त्यागा। सब छोड़ दिया श्रृंगार। लेकिन मीरा सब छोड़ के भी सुंदर है। परमात्मा भीतर प्रवेश किया है तो कितना सुंदर दिखती होगी मीरा।सत्य की नाव, खेवटिया सतगुरु, भवसागर तरिया आयो। मीरा के प्रभु गिरधर नागर, हरि की हरि की जस गायो।एक काम करना पड़ेगा, बस एक काम, अपने को पोंछ डालो, मैं गिरा डालो, दृष्टा बनो, अपने को हटा दो। अहंकार की दृष्टि से आत्मघात करना पड़ेगा, तो राम रतन मिलता है। मीरा का तो आत्मघात हो गया था, अहंकार गिर गया, इसलिए वो कह रही है पायो जी पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।उतनी कीमत पर मिलता है परमात्मा। जब मिल जाता है तब पता लगता है, वस्तु अमोलिक दी मेरे सतगुरु। जो खोया था वो माया थी, और जो मिला वो स्वयं परमात्मा।Poora video shant man se, aankhen band karke suniye. Beech me skip mat kijiye.

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App