अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।मीरा ने राम को पा लिया, राम रतन पा लिया। क्योंकि मीरा बड़ी हिम्मत वाली स्त्री है। राज घराने से आती थी, प्रतिष्ठावान घराने से, फिर भी नाचने लगी गाँव-गाँव, गली-गली। खो दी सारी लोक-लाज, मान-मर्यादा। मस्त उठी उस कृष्ण की भक्ति में। और जब मस्त होता है भगवान की मस्ती में, फिर जरा भी संकोच नहीं करता, फिर चाहे किसी भी घराने से हो।परमात्मा के मिलन के बाद, कृष्ण के मिलन के बाद मीरा ने सब लोक-लाज छोड़ दिया। जिससे विराट से गठबंधन होता है, फिर वो ऐसी मिटी कि राम रतन धन पा लिया। इसलिए कह रही है - पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।तुम भी कह सकते हो मीरा के जैसा - पायो जी मैंने राम रतन धन पायो। लेकिन उसके लिए मिटना पड़ेगा मीरा जैसा, उतनी कीमत चुकानी पड़ेगी।जिससे प्रेम करते हो, उसके जैसा तुम्हें होना पड़ेगा। एक साधारण स्त्री के प्रेम में पड़ते हो तो उसके जैसे हो जाते हो। सीरियल वाला एक्टर भी घर छोड़कर साधारण गली में रहने लगा था। तो परमात्मा को पाने के लिए निकले हो, तो परमात्मा जैसा भी तुम्हें होना पड़ेगा।परमात्मा जैसा होने का अर्थ है - ना कोई चिंता, ना कोई फिक्र। ना आना, ना जाना। कल क्या होगा, परसों क्या होगा, कोई फिक्र नहीं है, अब सब परमात्मा के हाथ में। परमात्मा तो अभी और यही है, on the spot। उसका कोई अतीत नहीं, ना अंत नहीं, ना भविष्य नहीं। परमात्मा शांत और चैतन्य है, आनंद की एक दशा है, परमात्मा सच्चिदानंद है।तुम्हें भी इस क्षण में सब भूल जाना पड़ेगा। एक बार तुम्हारे हाथ में सूत्र आ गया, एक बार चाबी आ गई, बस। तब उस परमात्मा के द्वार तुम्हारे लिए खुल जाते हैं। तुम जब चाहो, तब जहाँ चाहो, उसके मंदिर में प्रवेश कर सकते हो।इसलिए Jesus कहता है कि मेरे प्रभु के मंदिर में वही पहुँचेगा जो बच्चे जैसा सरल हो। मैं हटाना पड़ेगा। मीरा ने मैं हटा दिया, मीरा ने पा लिया राम रतन। तुमने भी तुम्हारा मैं हटा दिया, अहंकार हटा दिया, तुमने पा लिया परमात्मा के मंदिर में प्रवेश।किसने रोका है तुम्हें? तुम्हारे अतिरिक्त और कोई दूसरा नहीं तुम्हें रोक सके। अगर बाधा हो तो तुम खुद हो। You are a speed breaker for yours। अपनी गाड़ी का speed breaker तुम खुद हो। Speed breaker हटा दो, मैं गिरा दो, मिल गया परमात्मा।लोग अक्सर ऐसा समझते हैं कि दूसरे लोग हमें रोक रहे हैं, बात झूठी है, सरासर झूठी। मीरा को नहीं रोक सके तो तुमको क्या रोकेंगे? वो तो पुराना जमाना था, अब 2026 है। कोई किसी को नहीं रोकता, ये सब बहाने हैं तुम्हारे। तुम अपने बहाने खुद ही खोज लेते हो।मीरा के जमाने में स्त्रियाँ घूँघट उठाकर रहती थीं, आज तो सब jeans pant पर हैं, t-shirt पर हैं। क्या बहाने बना रहे हो? ना स्त्री को कोई रोकता है, ना पुरुष को। बात तुम्हारे मन में हिम्मत चाहिए परमात्मा तक पहुँचने की।इसलिए मीरा कहती है - पायो जी मैंने राम रतन धन पायो। और तुमको Poora video shant man se, aankhen band karke suniye. Beech me skip mat kijiye.⏱️ Time-wise:00:00 - Intro - Payo Ji Maine Ram Ratan Dhan Payo00:11 - Meera Ne Ram Ko Pa Liya, Badi Himmat Wali Stree00:24 - Nachne Lagi Gaon Gaon Gali Gali, Lok-Laaj Chhod Di00:46 - Parmatma Ke Milan Ke Baad Meera Miti, Ram Ratan Pa Liya01:07 - Tum Bhi Keh Sakte Ho, Lekin Mitna Padega Meera Jaisa01:22 - Pichle Video Wali Samrat Ki Kahani Ka Sankshipt01:29 - Serial Wala Example - Prem Me Uske Jaisa Hona Padta Hai01:52 - Jisse Prem Karte Ho Uske Jaisa Tumhe Hona Padega02:22 - Parmatma Ko Pana Hai To Parmatma Jaisa Hona Padega02:26 - Na Koi Chinta Na Koi Fikr, Sab Parmatma Ke Haath Me02:41 - Parmatma Abhi Aur Yahi Hai, Sachchidanand02:56 - Tumhe Bhi Is Kshan Me Sab Bhool Jana Padega03:11 - Ek Baar Chabi Mil Gayi To Dwar Khul Jaate Hain03:22 - Jesus - Mandir Me Wahi Pahunchega Jo Bacche Jaisa Saral Ho03:54 - Kisne Roka Hai Tumhe? Tumhare Atirikt Koi Nahi04:04 - Tum Khud Ho Speed Breaker, Main Gira Do04:29 - Meera Ko Nahi Rok Sake To Tumko Kya Rokenge, Ab 2026 Hai04:45 - Ye Sab Bahane Hain Tumhare05:00 - Aaj To Sab Jeans Pant Pe Hain, Kya Bahane Bana Rahe Ho?05:08 - Himmat Chahiye Parmatma Tak Pahunchne Ki05:25 - Ahankar Gira, Main Gira, Kanha Se Darshan Ho GayeAgar ye pravachan dil ko chhoo jaye to LIKE karein, COMMENT me Radhe Radhe likhein, aur channel ko SUBSCRIBE karna na bhoolein.Jai Shri Krishna. Radhe