अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
बहुत बड़े मंदिर में बहुत सारे पुजारी थे, विशाल मंदिर था, वहां सैकड़ों पुजारी उस मंदिर में सेवारत थे।एक रात एक पुजारी ने स्वप्न देखा है कि कल संध्या जिस प्रभु की हम निरंतर प्रार्थना करते हैं, पूजा करते हैं, वह साक्षात मंदिर में आने वाला है।दूसरे दिन उस मंदिर में उत्सव का दिन हो गया। दिन भर पुजारियों ने मंदिर को स्वच्छ किया, साफ किया, पूरा दूध से धोया क्योंकि प्रभु आने वाला है। संध्या तक सारा मंदिर फूलों से सजा दिया गया, एक-एक कोना दीपों से जलाया गया, पूरा मंदिर दीप प्रज्वलित होकर बिल्कुल नया हो उठा।सांझ आ गई, सूरज ढल गया, अब प्रभु की प्रतीक्षा शुरू हो गई। पुजारी जाग कर खड़े थे। लेकिन घड़ियां बीत गईं, उस प्रभु की पग ध्वनि तो सुनाई नहीं पड़ी, सुराग भी नहीं मिला, उसके रथ के आगमन की कोई सूचना नहीं मिली। रात गहरी हो गई।तो बाकी पुजारियों को शक होने लगा कि भगवान आएंगे या नहीं आएंगे। स्वप्न का क्या भरोसा, स्वप्न तो सबको आते हैं, लेकिन सत्य तो होते ही नहीं। जो स्वप्न देखा वो पूरा होता नहीं है। उनको ऐसा लगा कि हमें भूल हो गई, व्यर्थ हमने श्रम किया है। फिर ये सब थक गए, दिन भर काम करके और सो गए।#parmatma #dwar #mandir #pujari #swapn #rath #jeevan #jagran #bhakti #osho #geetagyanganga #shahajipatil #shahajiparty #hindipravachan