Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

भक्ति कहता है तेरी मर्जी मेरा जीवन | तेरी मर्जी मेरा अनुशासन | मेरी उनकी प्रीत पुरानी, उन बिन पल ना रहवाऊँ | हम सब में उसी परमात्मा को खोज र

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 8 नव॰ 2026 · 11:27

0:0011:27

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

रैन दिना बांके संग खेलूँ, जो तू कहे सो करूँ, जो पहरावै सो पहरूँ, जो दे सो खाऊँ।भक्त कहता है - तेरी मर्जी, मेरा जीवन। तेरी मर्जी, मेरा अनुशासन।भक्त अपनी इच्छा हटा लेता है, प्रेमी अपनी इच्छा को हटा लेता है। इच्छा होगी तो प्रेम में कमी रह जाती है, इच्छा होगी तो अपने को थोप देने की आकांक्षा रह जाती है। प्रेमी अपनी सारी मर्जी हटा लेता है।जो पहरावै सो पहरूँ, जो दे सो खाऊँ। मीरा का वाक्य है ये। जो देता है वो भगवान ही है। अब भगवान जो दे वो मैं खाऊँ, जो पहनने के लिए कहे मैं पहनूँ। अब परमात्मा की मर्जी, अब कृष्ण की मर्जी।मेरी उनकी प्रीत पुरानी, उन बिन पल ना रहवाऊँ। मेरी और परमात्मा की प्रीत बहुत पुरानी है। जैसे-जैसे प्रेम का संबंध गहरा होता है, जैसे-जैसे भक्त का हृदय परमात्मा के करीब धड़कने लगता है, जैसे-जैसे भगवान की मूरत स्पष्ट होने लगती है, वैसे-वैसे पता चलता है कि मेरा और परमात्मा का, मेरा और कान्हा का जन्म-जन्म का नाता है।जन्म-जन्म से इसी की खोज थी। ये प्रीत पुरानी है। ये कोई नई खोज नहीं है, ये खोज बहुत पुरानी है।और जब हम किसी और को भी प्रेमी समझ लिए, तब भी हम इसी को खोज रहे थे, किसको? उस कान्हा को, उस परमात्मा को। ये पता चलता है।जब तुम किसी पुरुष के प्रेम में पड़ गए, या तुम किसी स्त्री के प्रेम में पड़ गए, किसी बेटे के प्रेम में पड़ गए, किसी माँ-पिता के प्रेम में पड़ गए, किसी दोस्त के प्रेम में पड़ गए।जिस दिन तुम परमात्मा के संबंध में जुड़ पाओगे, उस दिन चकित होकर देखोगे कि उन सब संबंधों में तुमने वस्तुतः परमात्मा को खोजा था। अपने प्रिय में, अपने प्रीतम में, अपनी माँ में, अपने पिता में, अपने भाई में, बहन में, मित्र में, सब में परमात्मा को खोजा है। और इसीलिए वे कोई भी संबंध तृप्त ना कर पाए। क्योंकि तुम खोजते थे परमात्मा को, और खोजते थे कहीं और, खोजते थे संसार में।#meriunkipreetpurani #meerabai #kanha #parmatma #preet #bhakti #prem #osho #geetagyanganga #shahajipatil #shahajiparty #hindipravachan #radhekrishna #hindibhajan

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App