Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Beauty is Truth | मीरा की भक्ति | मीरा एक कृष्ण भक्त |एक अनूठी कृष्ण भक्त है मीरा बाई | मीरा ललिता थी, कृष्ण की गोपी थी | मीरा की पूरी कहानी

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 8 नव॰ 2026 · 45:36

0:0045:36

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

Description:मीरा कहती है - मीरा को प्रभु साची दासी बनाओ, झूठे धंधों से मेरा फंदा छुड़ाओ।लूटे ही लेते हो विवेक का डेरा, बुद्धि बल यदि करूं बहु तेरा।हाय राम नहीं कछु बस मोहरा, मरती विवश प्रभु धाव धार।।इस video me janiye -प्रेम में देह बाधा है, वासना में देह साधक है - तुमने कभी किसी को प्रेम से आलिंगन किया है? तो तुम्हें पता चला होगा कि देह बाधा बनती है। छाती की हड्डियां बीच में दीवार बनकर खड़ी हो जाती हैं। तुम्हारा हृदय यहाँ धड़क रहा है, प्रेमी का हृदय वहाँ धड़क रहा है। लेकिन वासना में देह बाधा नहीं बनती, वासना में देह साधक है। वासना बिना देह के हो ही नहीं सकती। वासना देह पर चढ़कर चलती है, प्रेम में देह बाधा है।झूठे धंधों से फंदा छुड़ाओ - मीरा कहती है अभी बहुत धंधे हैं झूठे। अभी ये देह लगी है साथ, ये भी बाधा बनती है। अभी-अभी मन लौट आता है, अभी-अभी मन खींच लेता है, गिरा देता है। कभी-कभी अंधकार छा जाता है, कभी-कभी बदली बरसती है। मन अभी बिल्कुल समाप्त नहीं हुआ।बुद्धि बल से कुछ नहीं होगा - मीरा कहती है बुद्धि बल यदि करूं बहु तेरा, सब तरह के उपाय करती हूँ फिर भी लूट जाती हूँ। बहुत उपाय कर लेती हूँ लेकिन जब तक तुम ही इसे ना संभाल लो, तब तक मेरे संभाले ना हो सकेगा। कभी-कभी विवेक होता है, होश खो जाता है।हाय राम नहीं कछु बस मोहरा - ये भक्त की भाव दशा है। मेरा कुछ भी अब वश नहीं है, बिल्कुल अवश हूँ मैं। मरती हूँ प्रभु, जैसे कोई रेगिस्तान में मरता हो और पानी-पानी चिल्लाता हो। धाव-धाव, अब देर ना करो हे कान्हा, जल्द ही मुझे अपने में लीन कर लो।भक्ति मार्ग दासी को दिखाओ - मीरा कहती है मैं सब करती हूँ जो करने जैसा है, कुछ छोड़ती नहीं हूँ। उपदेश नित ही सुनती हूँ, मन कुचाल से बहुत डरती हूँ, सदा साधू सेवा करती हूँ, सुमिरन ध्यान में चित्त धरती हूँ। फिर भी कुछ चूकती हूँ। मेरे किए पूरा ना होगा हे कान्हा, तेरे किए पूरा होगा। मेरे किए में अधूरा रहेगा क्योंकि मैं अधूरी हूँ।मन आखरी दाव लगाता है - मन अंत-अंत में बहुत चेष्टा करता है। आखिर में खींच लेना चाहता है। जैसे दीया बुझने के पहले भभकता है, जैसे आदमी मरने के दो-चार मिनट पहले बिल्कुल स्वस्थ हो जाता है, वैसे ही मन बुझने के पहले भभक लेता है।Jesus और शैतान की कहानी - जब Jesus परम दशा के करीब पहुँचे, तब शैतान प्रकट हुआ और बोला - तुमने तो पा लिया। अब पहाड़ से कूद जाओ तो भी चोट ना खाओगे, आग में चल जाओ तो भी आग ना जलाएगी। Jesus ने कहा - शैतान पीछे हट, तेरी बकवास बहुत हो चुकी। शैतान शास्त्र का भी उल्लेख करता है, क्योंकि शैतान यानी मन ही है, जो आखरी दाव लगाता है।प्रेम और मालकियत में दुश्मनी है - लोग भगवान के मालिक होना चाहते हैं। लोग प्रेम में भी मालकियत कायम रखना चाहते हैं। जब तुमने किसी से कहा - अब तेरा मैं मालिक क्योंकि मैं तुझे प्रेम करता हूँ, उसी क्षण प्रेम समाप्त हो गया। प्रेमी की मौत उसी क्षण हो गई जिस क्षण मालकियत आती है। इसलिए पति-पत्नी में झगड़ा होता है। प्रेम के नाम पर ईर्ष्या, जलन, वैमनस्य, प्रतिस्पर्धा है, लेकिन प्रेम नहीं है।प्रेम पाठशाला है परमात्मा की - जैसे तैरना सीखने के लिए पहले उथले पानी में सीखते हो, फिर गहरे में जाते हो, वैसे ही प्रेम परमात्मा का उथला रूप है। प्रेम में कुशल हो गए तो परमात्मा दूर नहीं। जितनी तुम्हारी कुशलता प्रेम में है, उतना ही परमात्मा करीब आता है।योगी मांगता है, भक्त धन्यवाद देता है - योगी कहता है मैंने इतना किया, मुझे इतना मिलना चाहिए। तपस्वी व्रत, उपवास, नियम साधता है, पीछे देख रहा है कि मुझे कम ना मिले। भक्त सिर्फ आनंद विभोर होकर कहता है - तुमने दिया है बस। योगी और तपस्वी मांगते हैं और नहीं पाएंगे, भक्त मांगता नहीं और पा लेता है।जिनके पास है उन्हें और दिया जाएगा - Jesus का वचन है - जिनके पास है उन्हें और दिया जाएगा, जिनके पास नहीं है उनसे वो भी ले लिया जाएगा जो उनके पास है। क्योंकि है का भाव पात्र को बड़ा करता है, नहीं का भाव दरिद्रता का है, भिखमंगेपन का है। मांगने में मन सिकुड़ जाता है, देने में मन फैल जाता है।मांगो मत, धैर्य रखो - मीरा कहती है - मीरा के प्रभु गहर गंभीर, सदा रहो जी धीरा। इसीलिए मांग मत करो, धीरज रखो। मांग से तुम छोटे हो जाओगे, मांग से तुम संकुचित हो जाओगे। मिला है, मिलता रहा है, मिलता ही रहेगा। उस तरफ से भेंट कभी बंद नहीं होती।बूढ़ा संन्यासी और युवा संन्यासी की कथा - बूढ़ा संन्यासी तीन जन्म से तप कर रहा था, फिर भी शिकायत थी -

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App