अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
TITLE:म्हाने चाकर राखो जी | मीरा की भक्ति | चाकरी में दर्शन पाऊं | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil DESCRIPTION:इस वीडियो में बताया है - म्हाने चाकर राखो जी, चाकर रहूं सु बाग लगा सु, नित उठ दर्शन पासु, वृन्दावन के कुंज गली में तेरी लीला गासु।इस संसार में मालिक होकर भी मालिक नहीं हो पाता, और उसके चरणों में दास होकर भी मालिक हो जाता है।मीरा मांगती नहीं मालकियत, और मालिक हो जाती है, मीरा मांगती है इतना ही, म्हाने चाकर राखो जी, मुझे नौकरी पर रख लो।चाकर रहूं सु बाग लगा सु, तुम्हारे बगीचे में काम करूंगी, पौधों को पानी दूंगी, फूल चुनूंगी, गजरा बनाऊंगी।नित उठ दर्शन पासु, बस इतना बहुत है, भर आँख तुम्हें देखती रहूँ, सब मिल गया।भक्त की माँग बड़ी छोटी होती है, लेकिन भक्त विराट को पा लेता है, जितनी छोटी मांग उतनी बड़ी उपलब्धि।चाकरी में दर्शन पाऊं, सुमिरन पाऊं खर्ची, भाव भक्ति जागीर पाऊं, दर्शन मेरा वेतन हो गया, सुमिरन मेरा खर्च हो गया।तुम मंदिर में जाकर मांगते हो नौकरी, शादी, प्रमोशन, व्यापार, मीरा कहती है मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस तेरी चाकरी चाहिए।मीरा कुछ नहीं मांग रही, ना मांगना ही कला है, वो हृदय का रूपांतरण मांग रही है, मन से मुक्ति मांग रही है।वृन्दावन के कुंज गली में तेरी लीला गासु, दर्शन होता रहेगा तो गीत जग जाएंगे, पैरों में घुंघरू बंध जाएंगे। वीडियो अच्छा लगे तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।जय श्री कृष्णा 🙏Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil HASHTAGS:#shahaji #shahajipatil #geetagyanganga #meera #meerabai #chakar #krishna #vrindavan #bhakti #darshan #sumiran #bhavbhakti #leela #spiritual KEYWORDS:Mhane Chakar Rakho Ji, Chakar Rahu Su Baag Laga Su, Nit Uth Darshan Pasu, Chakri Me Darshan Paun, Sumiran Paun Kharchi, Bhav Bhakti Jagir Paun, Meera Bai Bhakti, Meera Krishna Prem, Das Hokar Malik Ho Jata Hai, Na Mangna Hi Kala Hai, Vrindavan Kunj Gali Leela, Geeta Gyan Ganga, Shahaji Patil, Krishna Bhajan, Satsang