अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
TITLE:कोई कहियो रे प्रभु आवन की | लाख होशियारी में एक मस्त | राम नाम रस पीजो | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil DESCRIPTION:इस वीडियो में बताया है - कोई कहियो रे प्रभु आवन की, आवन की मन भावन की, आप ना आवे लिखे नहीं भेजे बान पड़ी ललचावन की, एक दोई नैन कहो नहीं माने नदिया बहे जैसे सावन की।कहा करू कुछ बस नहीं मेरा, पाख नहीं उड़ जावन की, मीरा कहे प्रभु कब्रे मिलोगे चेरी बय हूँ तेरे दामन की।राम नाम रस पीजो मनुवा, तज कुसंग सत्संग बैठी नित्य हरी चर्चा सुन लीजे, काम क्रोध मद मोह लोभ को चित्त से दूर कीजे।ना लागे नैन दरस बिन दुःख लागे नैन, जब के तू बिछड़े प्रभु मोर कबहु न पावे चैन, विरह कथा कहूं सजनी बहत गयी करवत एन, मीरा के प्रभु मिलोगे दुःख मेटे ना सुख देना।लाख होशियारी बनाकर परमात्मा तो बड़ी उसकी कृपा है कि एक उसमें मस्त भी बना देता है, लाख होशियार बनाता है तो एक मस्त बना देता है, उन लाख होशियारों में से जीवन रेगिस्तान जैसा बन जाता है, उस एक मस्त के कारण थोड़ा मुरदन रहता है थोड़ा हरियाली रहती है।मीरा उन थोड़े से मस्त में से एक है जो लाख के पीछे एक ही होता है, मीरा एक मरुद्यान है, उसके पास आओगे तो शीतलता हो जाओगे, उसमें डूबोगे तो मोती पाओगे, मीरा एक वसंत है, जहाँ पतझड़ आनंद बना ही होगा वहाँ गीत ही लगते हैं, और अगर आँसू भी पाओगे तो आनंद के ही पाओगे, उसे माँगते भी देखोगे तो शिवाय परमात्मा के और कुछ नहीं है।मस्त ही माँग सकता है परमात्मा को, होशियार तो और कुछ माँगेगा, धन माँगेगा, कार माँगेगा, पद माँगेगा, प्रतिष्ठा माँग लेगा, होशियार तो सारा कचरा माँगता है, धन्यभागी हैं वे थोड़े से लोग जो होशियार नहीं हैं जो सरल चित्त हैं जो भोले हैं, इस जीवन में जो भी विराट है वो उनके आँगन में बरसता है।होशियारी ने ही तुम्हारे पैरों पर जंजीर डाली है, होशियारियों ने ही तुम्हारे गले में फांसी लगा रखी है, और मजा यह है कि तुम सोचते हो होशियारी से ही इससे बच जाएंगे, तुम्हारी समझ तुम्हारा कारागृह है तुम्हारी जंजीर है, जब भी कोई इस कारागृह से सरका है तो मस्ती के द्वारा ही सरका है, उस मस्ती को कहो समाधी कहो भाव कहो हाल, मस्ती का मतलब होता है मेरे लिए कुछ भी नहीं, समझदारी का अर्थ होता है मैं सब कर लूँगा मुझे किसी के सहारे की कोई जरूरत नहीं, मैं पर्याप्त हूँ।समझदारी एक तरह का अहंकार है कि मुझे किसी परमात्मा की जरूरत नहीं मुझे किसी सद्गुरु की जरूरत नहीं, Jesus कहता है जो छोटे बच्चे की भांति होगा वही केवल मेरे प्रभु के राज्य में प्रवेश कर सकेगा, छोटे बच्चे के पास कोई समझदारी नहीं वह innocent है, उसकी प्लेट पर कुछ भी नहीं लिखा है ना शास्त्र ना सिद्धांत अभी खाली है इसीलिए वहाँ पे कुछ हो सकता है, जहाँ आश्चर्य है वहाँ परमात्मा का दर्शन है।जितने तुम समझदार होते चले जाते हो उतना ही आश्चर्य मर जाता है उतना ही परमात्मा दूर होता है, अंग्रेजी में महाकवि Tennyson ने कहा है अगर मैं एक फूल को पूरा-पूरा समझ लूँ तो इस अस्तित्व में फिर कुछ भी समझने को शेष नहीं बचता, एक फूल में सब समाया हुआ है, सब चाँद तारे अतीत वर्तमान भविष्य, अस्तित्व ऐसी पहेली है जो सदा पहेली है और सदा पहेली रहेगी, इसका कोई हल नहीं, रहस्य की मछली केवल आश्चर्य से भरे हृदय में फंसती है, आश्चर्य ही उसके लिए जाल है, छोटे बच्चे की आँख में आश्चर्य है और आशा है, मैं सब सुलझा लूँगा यही कारण है इसीलिए जीवन में निराशा आती है। वीडियो अच्छा लगे तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।जय श्री कृष्णा 🙏Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil HASHTAGS:#shahaji #shahajipatil #geetagyanganga #meera #meerabai #ramnaam #masti #hoshiyari #virah #darshan #innocent #aashcharya #krishna #spiritual KEYWORDS:Koi Kahiyo Re Prabhu Aavan Ki, Aavan Ki Man Bhavan Ki, Nadiya Bahe Jaise Sawan Ki, Pakh Nahi Ud Jawan Ki, Meera Kahe Prabhu Kabre Miloge, Cheri Bay Hoon Tere Daman Ki, Ram Naam Ras Pijo Manuwa, Taj Kusang Satsang Baithi, Nitya Hari Charcha Sun Lije, Na Lage Nain Daras Bin, Jab Ke Tu Bichhde Prabhu Mor, Lakh Hoshiyari Me Ek Mast, Meera Ek Marudyan Hai, Meera Ek Vasant Hai, Mast Hi Mang Sakta Hai Parmatma Ko, Hoshiyar To Kachra Mangta Hai, Samajhdari Ahankar Hai, Jesus Chhote Bachche Ki Bhanti, Innocent Plate Khali Hai, Jahan Aashcharya Hai Wahan Parmatma Hai, Ek Phool Me Sara Astitva, Rahasya Ki Machhli Aashcharya Se Phansti Hai, Main Sab Suljha Lunga Isiliye Nirasha Aati Hai, Geeta Gyan Ganga, Shahaji Patil, Krishna Bhajan, Satsang