अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
TITLE:प्यारे दर्शन दिजो आए | तुम बिन रहो ना जाए | मीरा दासी जन्म-जन्म की | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil DESCRIPTION:इस वीडियो में बताया है - प्यारे दर्शन दिजो आए, तुम बिन रहो ना जाए, जल बिन कमल चंद बिन रजनी ऐसे तुम देखे बिना सजनी।मीरा कहती है तुम्हें देखे बिना रहना असंभव है, impossible है, तुम्हारे बिना मैं कुमलाती जाती हूँ, तुम्हारे होने में खिलावट है।परमात्मा के बिना लोग कैसे रह लेते हैं, एक बार छोटी सी झलक मिल जाए, किरण मिल जाए, तब हैरानी होगी कि जन्मों-जन्मों तक परमात्मा के बिना कैसे रह लिए।अभी तो जहर ही जाना है, तो जहर को ही पी लेते हैं, अमृत को जानोगे तब ख्याल आएगा आश्चर्य, इतने दिन तक जहर में ही स्वाद मांगते रहे।तुम मेरे प्राण हो, तुम मेरी ज्योति, तुम मेरे श्वास, जल बिना कमल, चंद बिन रजनी, तुम्हारे बिना ऐसी हूँ जैसे चाँद के बिना रात, अमावस की रात।व्याकुल-व्याकुल फिरू रैन दिन, विरह कलेजा खाए, दिवस ना भूख, नींद नहीं रैन है, शब्द ही नहीं बनते, लड़खड़ा जाते हैं बोल।कहूँ कुछ कहता ना आवे, मिलकर तपत बुझाए, इतना ही कह देती हूँ ये आग बहुत जला रही है कृष्ण, अब आओ इसे बुझाओ।आओ मिलो कृपा कर स्वामी, क्यों तरसो अंतर्यामी, मीरा दासी जन्म-जन्म की पड़तों हो तुम्हारे पांव।भक्ति के मार्ग में कृपा ही मूल सूत्र है, भक्त सिर्फ कह सकता है कृपा करो, ज्ञानी कहता है मेरे शुभ कर्म हैं, इनका प्रतिफल चाहिए, ज्ञानी दावेदार होता है।भक्त का कोई दावा नहीं, भक्त कहता है मैं तेरी दासी, तुम मेरे ठाकुर, मेरे पास आँसू हैं, प्रार्थना है, प्यास है, पुकार है, वो चरणों में रख देता हूँ। वीडियो अच्छा लगे तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।जय श्री कृष्णा 🙏Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil HASHTAGS:#shahaji #shahajipatil #geetagyanganga #meera #meerabai #darshan #pyare #krishna #virah #bhakti #kripa #gyani #dasi #spiritual KEYWORDS:Pyare Darshan Dijo Aaye, Tum Bin Raho Na Jaye, Jal Bin Kamal Chand Bin Rajni, Aise Tum Dekhe Bina Sajni, Meera Dasi Janam Janam Ki, Padton Ho Tumhare Paav, Kyu Tarso Antaryami, Aao Milo Kripa Kar Swami, Bhakt Ka Koi Dawa Nahi, Gyani Davedar Hota Hai, Bhakti Me Kripa Hi Mool Sutra Hai, Parampara Amrit Anubhav, Geeta Gyan Ganga, Shahaji Patil, Krishna Bhajan, Satsang