Pratidin Ek Kavita · 12 जुल॰ 2026 · 1:33
Podli ऐप में सुनें 🎧
अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
यही है सादगी । पाब्लो नेरूदा
अनुवाद - प्रभाती नौटियाल
ख़ामोश है ताक़त (पेड़ बताते हैं मुझे)
और गहराई (बताती हैं जड़ें)
और शुद्धता (बताता है आटा)
किसी पेड़ ने नहीं कहा मुझसे
”मैं सबसे ऊँचा हूँ।“
किसी जड़ ने नहीं कहा :
”मैं ही आती हूँ सबसे गहराई से ।“
और कभी नहीं कहा रोटी ने :
”कुछ भी नहीं है रोटी जैसा ।“