Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Pratidin Ek Kavita

Pratidin Ek Kavita

Mera Uska Parichay Itna | Ansar Kambari

Pratidin Ek Kavita · 1 अक्टू॰ 2026 · 2:03

0:002:03

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

मेरा उसका परिचय इतना । अंसार कम्बरी


मेरा उसका परिचय इतना

वो नदिया है, मैं मरुथल हूँ।


उसकी सीमा सागर तक है

मेरा कोई छोर नहीं है।

मेरी प्यास चुरा ले जाए

ऐसा कोई चोर नहीं है।


मेरा उसका इतना नाता

वो ख़ुशबू है, मैं संदल हूँ।


उस पर तैरें दीप शिखाएँ

सूनी सूनी मेरी राहें।

उसके तट पर भीड़ लगी है

कौन करेगा मुझसे बातें।


मेरा उसका अंतर इतना

वो बस्ती है, मैं जंगल हूँ।


उसमें एक निरन्तरता है

मैं तो स्थिर हूँ जनम जनम से।

वो है साथ साथ ऋतुओं के

मेरा क्या रिश्ता मौसम से।


मेरा उसका जीवन इतना

वो इक युग है मैं इक पल हूँ।


एपिसोड: Pratidin Ek Kavita

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App