Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

मैं बैरागन आदि की | मीरा की सनातन प्रीत | तुम भी उसी को खोज रहे हो | Geeta Gan Ganga

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 8 नव॰ 2026 · 4:00

0:004:00

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

गिनत-गिनत घस गई जी मारी उंगलियां की रेखमैं बैरागन आदि की जी थारी, मारी कद को॥मीरा कहती है - मैं शुरू से ही बैरागन हूँ। ये कोई आज का प्रेम नहीं है, ये कोई नया प्रेम नहीं है। ये प्रीत बड़ी पुरानी है, ये सनातन प्रीत है। मैं पहले से ही तुम्हीं को खोज रही हूँ।इस प्रवचन में जानिए -मैं बैरागन आदि की - मीरा कहती है मैं आज बैरागन नहीं बनी, मैं सदा से ही बैरागन हूँ। दुनिया से मन हटना कोई घटना नहीं है, ये तो मेरी शुरू से ही हालत है।ये प्रीत बड़ी पुरानी है - ये प्रेम इस जन्म का नहीं है, ये जन्मों-जन्मों का है। तुम जिसे आज प्रेम समझ रहे हो, वो तो सदा से ही चल रहा है।गलत जगहों में खोजा था - तुमने भी उसी को खोजा है, बस जगह गलत चुन ली। कभी किसी स्त्री में, कभी किसी पुरुष में, कभी धन में, कभी पद में। खोजा उसी साँवले को ही है।स्त्री में अनंत सौंदर्य खोजा - पुरुष स्त्री में वही अनंत सौंदर्य चाहता था, इसलिए तो तृप्ति नहीं हुई। स्त्री के पास सौंदर्य था, लेकिन अनंत सौंदर्य नहीं था। इसलिए कोई स्त्री किसी को कभी तृप्त नहीं कर पाई। इसमें स्त्री का कसूर नहीं है।पुरुष में परमात्मा खोजा - स्त्री पुरुषों में परमात्मा को खोज रही है। इसलिए तो स्त्री को बड़ी पीड़ा है, जब पति में जरा सी खोट दिखती है। वो चाहती है उसका पति निर्दोष हो, वो कृष्ण को खोज रही है, उसे पता नहीं।धन में परम धन खोजा - धन कितना ही मिल जाए, तृप्ति नहीं होती। क्योंकि तुम परम धन को खोज रहे हो। करोड़ों हैं तो दस करोड़ चाहिए, दस करोड़ हैं तो दस अरब चाहिए। माँग बढ़ती ही जाएगी, गिनते-गिनते उँगलियों की रेखाएं मिट जाएंगी।तुम्हारी माँग विराट की है - तुम्हारी आकांक्षा विराट की है, और तुम विराट को क्षुद्र में माँगते हो। इसीलिए तुम अपनी पत्नी से, अपने पति से, अपने धन से कभी तृप्त नहीं हो पाते।जिस दिन प्यास जगेगी - जिस दिन तुम परमात्मा की प्यास से भरोगे, उस दिन तुम्हें भी पता चलेगा कि तुम भी सदा से ही उसी को खोज रहे थे। अलग-अलग जगह, अलग-अलग दिशाओं में, मगर खोज इसी की थी।आँखें बंद करके, शांत मन से सुनिए।जय श्री कृष्णा। राधे राधे।
#radhekrishna #geetagyanganga #shahajipatil #shahajiparty #hindibhajan #osho #pravachan

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App