Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

बिना पानी बिना सावन | मीरा आँसुओं से धोए सफेद | जोगन होकर जंगल | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 8 नव॰ 2026 · 5:58

0:005:58

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

थारी मारी कद को, बिना पानी बिना सावन सावरा हो गई धोए सफेद।जोगन होकर जंगल हैरो, नाम ना पायो भेस॥मीरा कहती है - कृष्ण, मेरा और तुम्हारा प्रेम कब का पुराना है, बहुत पुराना है। इतने जन्मों से, इतनी सदियों से तुम्हें पुकार रही हूँ, रो रही हूँ।इस video me janiye -बिना पानी बिना सावन - ना तो पानी की जरूरत पड़ी, ना आकाश में मेघ घिरे, ना वर्षा की जरूरत पड़ी। मेरे आँसुओं ने ही धो-धो कर मुझे सफेद कर दिया है।जोगन होकर जंगल हैरो - जोगन होकर जंगल-जंगल भटकती हूँ। तुझे कुछ दया नहीं आती, मेरे ऊपर कुछ करुणा नहीं आती? जगह-जगह ठोकर खाती हूँ, पुकारती हूँ हे कान्हा, हे नंदलाल, हे कृष्ण, तू मिलता नहीं है।नाम ना पायो भेस - ना तो तेरा नाम का पता चलता है, ना तेरे रूप का पता चलता है। तेरी झलक दूर-दूर दिखाई पड़ती है। कभी उस तारे के पास, कभी उस चाँद के पास। जब वहाँ मैं पहुँचती हूँ, तू फिर गायब हो जाता है।साँवली सूरत मन में भा गई - तेरी साँवली सूरत, तेरा बालक जैसा निर्दोष भाव, मन को भा गया। तेरी सूरत के कारण ही मैंने भगवा भेष धारण किया है। ये गैरिक वस्त्र मैंने किसी स्वर्ग या मोक्ष पाने के लिए नहीं पहने हैं।भक्त का भेद समझ लेना - ज्ञानी चाहता है मोक्ष, ज्ञानी चाहता है स्वर्ग, ज्ञानी चाहता है सच्चिदानंद परम अवस्था। और भक्त कहता है मुझे कुछ भी नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ तू मिल जा, मुझे तेरे चरणों में बैठना है।मोर मुकुट पितांबर सोहे - मेरे मन में तो बस एक ही धुन गूँज रही है। तुम्हारे वे घुंघराले बाल, वो तुम्हारा पितांबरी वेश, वो तुम्हारी साँवली सूरत, वो तुम्हारा निर्दोष चेहरा, बस इतना पर्याप्त है।मीरा के प्रभु गिरधर नागर, मिल जा मिटेगा क्लेश - महावीर ने कहा है, क्लेश मिट जाए तो सत्य की उपलब्धि हो। मीरा कहती है तुम मिल जाओ मुझे, कृष्ण मिल जाए तो क्लेश मिटे, दुख मिटे, चिंता मिटे।दो तरह के गैरिक सन्यासी - एक तो वे लोग हैं जिन्होंने वस्त्र इसीलिए पहने हैं कि संसार के प्रति उनके मन में विराग पैदा हो गया। और एक वे लोग हैं जिन्होंने गैरिक वस्त्र इसीलिए पहने हैं कि उनके मन में परमात्मा के प्रति राग पैदा हो गया।विराग वाला उदास, राग वाला नाचता है - संसार के प्रति जो विराग है, उसमें तुम उदासी पाओगे, गंभीरता पाओगे। किंतु जिसे परमात्मा का राग पैदा हो गया, तुम उसे नाचते पाओगे, गुनगुनाते पाओगे। जैसे मीरा नाचती है।मैं बैरागिनी हूँ बाला - कृष्ण को कहती है बाला, लाला, मैं वैरागिनी हूँ। लेकिन ये मेरा वैराग पुराना राग है। ये मेरा वैराग्य संसार के विपरीत नहीं, तुम्हारी प्रतीक्षा से भरा है।Poora video shant man se, aankhen band karke suniye. Beech me skip mat kijiye.Agar ye pravachan dil ko chhoo jaye to LIKE karein, COMMENT me Radhe Radhe likhein, aur channel ko SUBSCRIBE karna na bhoolein.Jai Shri Krishna. Radhe Radhe.#meerabai #meera #binapani #jogan #bhagwabhesh #bhakti #krishna #radhekrishna #geetagyanganga #shahajipatil #shahajiparty #hindibhajan #osho #pravachan

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App