Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Pratidin Ek Kavita

Pratidin Ek Kavita

Santulan Ke Liye | Shayak Alok

Pratidin Ek Kavita · 16 सित॰ 2026 · 1:51

0:001:51

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

संतुलन के लिए । शायक आलोक


वे जिस दुनिया में आए हैं वह है

एक हँसती खिलखिलाती दुनिया।

सब सुंदर है, लगे उन्हें

इसलिए मैं मुस्कुरा देता हूँ

नए बच्चों की तरफ़ 

आँखें मिचमिचा देता हूँ। 


एक दुख की कथा से 

दूसरे दुख के किरदार को मिलता है सहारा

इसलिए मैंने अपवित्र पवित्रताओं को जीवन में उतारा।

दुनिया के सार्वजनिक शोकागार में आँखें नम रखता हूँ 


संतुलन के कई पाठ रचे

वे ही रहीं सबसे कम सुंदर स्त्रियाँ

जिन्हें मैं करता रहा दुनिया का सबसे अधिक प्रेम।


एपिसोड: Pratidin Ek Kavita

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App