अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
राणा जी मैं तो सांवरे रंग राची। सज सिंगार पग बांध घुंघरू, लोक जाल तज नाची। गई कुमति लहि साधु संगति, भक्ति रूप भई साची। गाय गाय हरि के गुण निसदिन, काल ब्याल ते बाची। राणा जी मैं तो सांवरे रंग राची। ये जो पद मीरा ने बोला है, उस घड़ी के लिए मीरा कहती है, राणा जी मैं तो सांवरे रंग राची। मैं तो उसके रंग में रंग गई। मैं तो सांवरी हो गई, मैं तो उसी जैसी हो गई। मैं उस कृष्ण जैसी हो गई, मैं तो वही हो गई। यह परिवार को संबोधन है। यह उसके देवर को संबोधन है, मीरा के देवर को अड़चन थी। पूरे परिवार को अड़चन थी। देवर चूँकि गद्दी पर बैठा था, राजा था, इसलिए सबसे ज्यादा उसे अड़चन थी। क्योंकि मीरा का गाँव-गाँव भटकना, जंगल-जंगल भटकना, सब लोग खो कर रास्ते पर नाचना, साधु संगत में बैठना, राज घर की महिला ऐसी रास्ते पर घूमे तो परिवार तो परेशान था ही। परिवार चाहता था कि वो घर आ जाए, घर में रहे, यह जो करना हो करे घर में बैठकर, लेकिन बाहर ना जाए। लेकिन जो एक बार पिंजरे से उड़ गया, जो पंछी एक बार पिंजरे से उड़ गया, वो वापिस लौटना नहीं चाहता। जिसे खुला आकाश मिल गया, अब वह बंद पिंजरे में कैसे आए? हालाँकि पिंजरा अगर सोने का भी तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता, पिंजरा तो पिंजरा ही है, सोने का हो या लोहे का, पिंजरे पर हीरे-जवाहरात जड़े हों, ये सब सच है। मीरा कभी राजमहलों में रहती थी, अब बाहर लोक जाल में सामान्य लोगों के साथ है। तो मीरा कभी राजमहलों से नीचे नहीं उतरती थी और फिर नंगे धूल भरे रास्ते पर अब भटकने लगी है, जगह-जगह अपनी वीणा लेकर गीत गाने लगती है उस कृष्ण के, उस कान्हा के। तो राणा बार-बार खबर भेजता है कि अब लौट आओ, अब भी कुछ बिगड़ा नहीं, हम क्षमा कर देंगे। लेकिन मीरा कहती है, राणा जी मैं तो सांवरे रंग राची। राणा जी मैं तो सांवरे रंग राची। अब लौटना मुश्किल है। अब लौटना नहीं हो सकता, लौटने वाला बचा ही नहीं, जो लौट सकता था वह खो गया। अब तो बचा है अब वो कान्हा ही बचा है, वह कृष्ण ही बचा है, अब तो सांवरिया ही है। मैं नहीं, अब तुम्हें मैं दिखाई पड़ती हूँ वह तुम्हारी भ्रांति है, तुम्हारी गलती है। मैंने तो अपने भीतर सब तरफ खोज कर देखा कि मैं नहीं हूं अब, अब वही है, अब वही विराजमान है, अब वही मुझसे जी रहा है, वही मुझसे श्वास ले रहा है, अब वही देखता है, वही चलता है, वही नाचता है। मैं करूं भी तो क्या करूं राणा जी। मैं तो रच गई, मैं पक गई। अब उस जगह आ गई जहाँ से अब लौटना नहीं है। जहाँ से अब लौटना नहीं हो सकता, impossible। जैसे कोई मर गया, अब यह जगह आ गई, अब यहाँ से लौटना नहीं हो सकता, impossible। अब लाख पुकारो, अब लाख कहो कि लौट आओ, लौट आओ भाई, लौट आओ दीदी, लौट आओ माँ। थोड़ी देर के लिए सही, घड़ी भर के लिए ही सही, लौट आओ, लेकिन impossible। जब भी कोई मरता है, बात खत्म हो गई। मगर अब जो मर गया है सो मर गया, लेकिन कभी-कभी कहते हैं मुर्दा लौट आते हैं, शायद ठीक से मरे नहीं होंगे। अधूरे मरे होंगे और तुमने मान लिया। लोग तो बड़ी जल्दी में हैं, फुर्सत किसको है? ज्यादा फिक्र करने की, इधर सांस अटकी ही होगी कि तुमने मान लिया कि मर गए। तुम छाती पीटने के लिए तैयार हो, पीटने लगते हो और कभी-कभी मुर्दे भी लौट आते हैं। मगर सांवरिया के रंग में जो रच गया, वो कभी नहीं लौटता। तो वे मुर्दे शायद लौट भी आए कभी-कभी, शायद शास्त्र थोड़ा उपाय कर ले, छाती पर शॉक दे दे, हृदय धड़कन वापस चालू हो गई, थोड़ी देर के लिए सही, घबराहट आँख खोल दे कि भाई इतने परेशान कर रहे हो, शायद कुछ देर के लिए जिंदा रह जाए। लेकिन जो सांवरिया के रंग में रंग गया, अब वह उसका लौटना नहीं है। अब तुम मरे हुए तो कभी-कभी लौट आते हैं, लेकिन जो सांवरे के रंग में रच गया वह कभी नहीं लौटता, वह महामृत्यु है। साधारण मृत्यु में तो देह मरती है, भीतर तो आत्मा लौटना हो सकता है। मगर जो सांवरे के रंग में रच गया, भक्ति महामृत्यु है। भक्त तो परमात्मा को पाता ही तब है जब अहंकार मर जाता है और अहंकार की मृत्यु असली मृत्यु है, क्योंकि फिर दोबारा जन्म नहीं होता। यह शरीर तो मरेगा, फिर जन्मेगा। अगर चिकित्सक ना पैदा किए तो, इस शरीर को फिर ठीक से ना कर पाए तो नया शरीर ले लेगा। अभी वासना जिंदा है, अभी शरीर पकड़ने पूरा वीडियो अंत तक देखो, मन शांत हो जाएगा।Video pasand aaye to Like, Share aur Subscribe zaroor karo.Agar pasand aaya to channel ko subscribe karoRadhe - Radhe 🙏 #meerabai #ranaji #sanwarerangrachi #lokjaal #ghunghru #sadhsangat #bhakti #mahamrityu #ahankar #girdharnagar #krishna #satsang #shahajpatil #party #hindisatsang #bhaktisong #krishnabhajan