Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

मीरा के प्रभु गहर गंभीर | माँगो मत धीरज रखो | बूढ़ा संन्यासी और नाचता युवा संन्यासी | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 13 नव॰ 2026 · 9:33

0:009:33

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

TITLE:मीरा के प्रभु गहर गंभीर | माँगो मत धीरज रखो | बूढ़ा संन्यासी और नाचता युवा संन्यासी | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil
DESCRIPTION:इस वीडियो में बताया है - मीरा कहती है सांवरिया के दर्शन पाऊँ, पहर कुसुम्भ सारी, जोगी आया जोग कर कु, तप करने संन्यासी, हरी भजन को साधु आया, वृन्दावन के वासी।मीरा कहती है मैं तो साधु संगत में बिगड़ी हूँ, भक्तों के रंग में रंगी हूँ, मैं तुम्हारे पास सिर्फ भजन के लिए आई हूँ कान्हा, मेरा एक गीत, मेरा एक नृत्य देख लो बस पर्याप्त है, तुमने देख लिया काफी है, तुमने सुन लिया बहुत है।मीरा के प्रभु गहर गंभीर, सदा रहो जीवधारा, मीरा कहती है मेरे प्रभु बहुत गहन गंभीर हैं, गंभीर का मतलब गहरा है, बहुत गहरे हैं, अपार उनकी गहराई है।इसीलिए माँग मत करो, धीरज रखो, माँगो मत, माँगने से तुम छोटे हो जाते हो, माँग से तुम संकुचित हो जाते हो, धैर्य रखो, मिलेगा, मिला है और मिलेगा, मिलता ही रहा है, मिलता ही रहेगा।उस तरफ से भेंट आनी कभी बंद नहीं होती, लेकिन तुम जरा धीर तो रखो, धैर्य तो रखो।एक बड़ी पुरानी कथा है, एक बूढ़ा संन्यासी एक वृक्ष के नीचे बैठा है, नारद जाते हैं स्वर्ग को, बूढ़े ने कहा मेरा संदेश पूछ लेना भगवान से, तीन जन्मों से तपस्या कर रहा हूँ, सब किया, कुछ छोड़ा नहीं, अभी तक मेरा मोक्ष क्यों नहीं हुआ, अब शक होने लगा है परमात्मा है या नहीं, परमात्मा न्याय देता नहीं।जिसने किया है उसको सदा शक होगा, जिसने अपने कृत्य पर भरोसा किया वो भगवान पर भरोसा नहीं कर सकता, impossible, जिसको अपने पर भरोसा है उसका भगवान पर भरोसा नहीं होगा।तीन जन्म बहुत हो गया, माला फेरते-फेरते हाथ की रेखाएँ घिस गई, तप करते-करते देह घिस गई, लेकिन कुछ हुआ नहीं, जहाँ आकांक्षा है वहाँ शिकायत होगी, जहाँ माँग है वहाँ संदेह होगा।थोड़ा आगे गए नारद, दूसरे वृक्ष के नीचे एक युवक संन्यासी नाच रहा है, हाथ में एकतारा है, गा रहा है, मस्त है, जैसे कल ही संन्यासी हुआ है।नारद ने पूछा आपको भी कुछ पुछवाना है क्या? युवा तो नाच में मगन है, जैसे मीरा मगन है, वो तो नारद है या नहीं इसका भी उसे पता नहीं है, जो परमात्मा में मगन है उसे कहाँ फिक्र कौन क्या है, उसे कुछ पूछना ही नहीं है, उसका कोई प्रश्न ही नहीं है, उसकी कोई आकांक्षा नहीं है, वह भाव में नाच रहा है, हरी भजन गा रहा है।ये जो माला जपता हुआ बूढ़ा संन्यासी है, इसका हरी से कुछ तालमेल नहीं है, इसे हरी पर भी श्रद्धा नहीं है, तीन जन्मों से बैठा है, अभी भी श्रद्धा नहीं जन्मी है, मोक्ष की आकांक्षा है, अभी धीरज भी पैदा नहीं हुआ, मोक्ष तो उन्हें है जिनका धैर्य आनंद है।इसका तो मोक्ष संसार का ही एक रूप है, इच्छा, वासना मिल जाए, पहले धन खोजता था, अब मोक्ष खोज रहा है, धन छोड़ दिया, अब मोक्ष खोज रहे हैं, माँग तो कुछ ना कुछ है, वही अहंकार, वही खोजने वाले का जोर, वही पाकर रहूँगा, वही अकड़।

वीडियो अच्छा लगे तो Like, Share और Subscribe करें।जय श्री कृष्णा 🙏
HASHTAGS:#shahaji #shahajipatil #geetagyanganga #meera #meerabai #gahargambhir #dheeraj #mangomat #narad #moksha #sanyasi #bhajan #krishna #satsang #sadhusangat
KEYWORDS:Meera Ke Prabhu Gahar Gambhir, Sada Raho Jeevdhara, Sanwariya Ke Darshan Pau, Pahar Kusumbh Saari, Jogi Aaya Jog Kar Ku, Hari Bhajan Ko Sadhu Aaya, Vrindavan Ke Vaasi, Main To Sadhu Sangat Me Bigdi Hoon, Bhakton Ke Rang Me Rangi Hoon, Mera Ek Geet Mera Ek Nritya, Mango Mat Dheeraj Rakho, Mangne Se Tum Chhote Ho Jaate Ho, Bhet Aani Kabhi Band Nahi Hoti, Budha Sanyasi Vriksh Ke Neeche, Narad Jaate Hain Swarg Ko, Teen Janmon Se Tapasya Kar Raha Hoon, Mera Moksha Kyon Nahi Hua, Parmatma Hai Ya Nahi, Apne Kritya Par Bharosa Bhagwan Par Nahi, Jahan Aakanksha Hai Wahan Shikayat Hogi, Jahan Mang Hai Wahan Sandeh Hoga, Yuva Sanyasi Naach Raha Hai, Haath Me Ektara Hai, Mera Magan Hai, Use Kuch Poochna Hi Nahi Hai, Uska Koi Prashn Hi Nahi Hai, Uski Koi Aakanksha Nahi Hai, Hari Par Bhi Shraddha Nahi Hai, Moksha To Unhe Hai Jinka Dhairya Anand Hai, Pehle Dhan Khojta Tha Ab Moksha Khoj Raha Hai, Wahi Ahankar Wahi Akad, Teen Janm Aur Lagenge, Budhe Ne Mala Phenk Di, Bhaad Me Jaaye Moksha, Main Bagawat Karta Hoon, Jap Tap Kiya Hai Wo Krodhi Ho Jaate Hain, Durvasa Rishi, Jitne Vriksh Me Patte Hain Utne Janm Lagenge, Aaha To Phir Pa Hi Liya Maine, Usi Kshan Moksha Uplabdh Ho Gaya, Dhairya Aur Moksha Ek Hi Baat Ke Do Naam Hain, Tumhara Dhairya Tumhari Sampada Hai, Shahaji Patil

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App