Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

मैं तो गोविंद लिए मोल | लियो री बजंती ढोल | मिटकर खरीदा - अहंकार चढ़ा दो | गीता ज्ञान गंगा - शाहजी पाटिल

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 6 नव॰ 2026 · 15:40

0:0015:40

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

#shahjipatil #geetagyanganga #maintogovindliyemol #liyoreebajantidhol #meerabaibhajan #mitkarkharida #ahankarchadhado #govindliyemol #radhakrishna #krishnabhajan #samarpan #bhaktikatha #radheradhe #viralbhajan
माई री मैं तो गोविंद लिए मोल।कोई कहे छाने, कोई कहे छौड़े, लियो री तराजू तोल।माई री मैं तो गोविंद लिए मोल।लियो री बजंती ढोल।मीरा कहती है - मैंने तो गोविंद को खरीद लिया, मैंने तो कृष्ण को मोल ले लिया।लोग सुनकर हँसते थे। कोई कहता था - मीरा पागल हो गई है। कोई कहता था - भला परमात्मा को भी कोई खरीद सकता है क्या? पर मीरा मुस्कुराकर कहती थी - हाँ, मैंने खरीद लिया, तराजू में तोलकर खरीद लिया।इस वीडियो में शाहजी पाटिल ने इस एक पंक्ति की सबसे गहरी व्याख्या की है - कोई परमात्मा को कैसे खरीद सकता है? मिटकर खरीदा।शाहजी ने कहा - मीरा ने अपने को मिटा दिया। अपनी गर्दन रख दी उसके चरणों में। बस वही बाधा थी। बाधा खत्म हो गई और परमात्मा को पा लिया।तुम्हारा सिर ही बाधा है, तुम्हारा अहंकार बाधा है, तुम्हारा मैं बाधा है। उसी को चढ़ा दो तो परमात्मा तुम्हारा हो जाता है।फिर देखता हूँ तो तेरा रूप नजर आता है, और सुनता हूँ तो तेरी आवाज सुनता हूँ।सोचता हूँ तो याद तेरी आती है, जिक्र करता हूँ तो मैं जिक्र तेरा करता हूँ।खामोशी मेरी तेरा नगमा है, मेरी आवाज जो तू कहता है मैं कहता हूँ।जिस्म भी है रोशनी तेरी लौ से मेरा, तेरी ही नूर से मैं शमा सिर्फ जलता हूँ।भूख लगती है तो लगती है तेरी प्यार की भूख, चरण अमृत से ही मैं प्यास बुझा सकता हूँ।शाहजी ने समझाया - इधर तुम मिटे कि क्रांति शुरू हो गई। तुम्हीं पर्दे की तरह पड़े हो अपनी आँख पर। लोग पूछते हैं परमात्मा पर पर्दा क्यों है? परमात्मा पर पर्दा है ही नहीं। परमात्मा बेपर्दा है, परमात्मा नग्न खड़ा है। तुम्हारी आँख पर पर्दा है। तुम्हारी धारणाएँ, तुम्हारे सिद्धांत, शास्त्र, मंदिर, मस्जिद, चर्च, पंडित, पुरोहित - सब तुम्हारी आँख में भर गए हैं, इसलिए परमात्मा दिखता नहीं।ये गर्दन झुके उस परमात्मा के सामने, ये सिर चढ़े तो फिर देखता हूँ तो तेरा रूप नजर आता है। आँख खोलो तो वही, आँख बंद करो तो वही। पक्षियों की चहचहाहट में, बादलों की गड़गड़ाहट में, वृक्षों से सरकती हवाओं में, पानी की झर-झर में - सब तरफ उसी की आवाज है।वृक्षों में, हरियालियों में, आकाश में, पानी में, नीलिमा में, लोगों की आँखों में, लोगों की मुस्कुराहटों में - सब तरफ वही मौजूद है। मेरे बोलने में और तुम्हारे सुनने में जो मौजूद है, इधर तुम्हें घेरे हुए है। तुम जहाँ रहो, सदा तुम्हें घेरे हुए है परमात्मा।फिर तुम जो बोलोगे वो उसका नाम है, जो बोलो सो हरि कथा। और तुम चुप रहोगे तो भी उसका गीत तुम्हारे भीतर गूंजता रहेगा। तुम्हारी कोई आवाज ना रह जाएगी। ये ढंग है गोविंद को मोल लेने का - जब तुम ना रह जाओगे।प्राणों की तो बात छोड़ो, मेरी देह भी तेरी ज्योति से दीप्त है। ये तुम्हारी चेतना क्या है, ये तुम्हारा होश क्या है, ये तुम्हारा बोध क्या है - ये परमात्मा की किरण है तुम्हारे भीतर।मीरा ने तराजू में क्या तोला? एक तरफ गोविंद, एक तरफ मीरा। और मीरा ने अपने को ही तोल दिया। जब तराजू में अपना अहंकार रख दिया, अपना मैं रख दिया, तो गोविंद भारी पड़ गया। और मीरा हल्की होकर मिट गई।लेकिन ये क्रांति तभी घटती है, गोविंद को मोल लेने की, जब तुम अपने को बेच देते हो। ये तो दीवानगी है, ये कोई दीवाना ही कह सकता है कि मैंने परमात्मा को खरीद लिया। ये तो वे ही कह सकता है जिन्होंने अपने को समर्पित कर दिया। अब कुछ ना बचा, मैं मिट गया, अब थोड़ा सा भी अहंकार नहीं।शाहजी ने कहा - लियो री बजंती ढोल। मीरा ने ढोल बजाकर सबको बता दिया। मैंने छिपाकर नहीं खरीदा, मैंने ढोल बजाकर खरीदा। क्योंकि जब कोई परमात्मा को पा लेता है, तो वो छिपा नहीं सकता। उसकी आँखों से, उसकी चाल से, उसके गीत से सबको पता चल जाता है।इस वीडियो को अंत तक जरूर सुनें। अगर आप सच में परमात्मा को पाना चाहते हैं, अगर आपका मन अशांत है, अगर आप अहंकार से मुक्त होना चाहते हैं, तो यह कथा आपके दिल को छू जाएगी।प्रस्तुति : गीता ज्ञान गंगा - शाहजी पाटिलअगर यह भजन और कथा आपके दिल को छू जाए तो वीडियो को Like करें, अपने परिवार और मित्रों के साथ Share करें और गीता ज्ञान गंगा चैनल को Subscribe करना ना भूलें।जय श्री कृष्णा, राधे-राधे।

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App