अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
संत कबीर कहते हैं - हीरा गाँठ गठियायो, बार-बार बाकी क्यों खोले?हीरा मिल गया तो बार-बार मुट्ठी क्यों खोलते हो? हल्की थी तब चढ़ी तराजू, पूरी भई तब क्यों तोले? तराजू का पलड़ा जब तक हल्का रहता है, तब तक ऊपर रहता है। जैसे-जैसे भारी होता है, नीचे उतरने लगता है। और जब पूरा भर जाता है, तो जमीन से लग जाता है। फिर तोलना बंद हो जाता है। यही तुम्हारी जिंदगी है। तुम्हारी जिंदगी में तोलना ही तोलना चलता रहता है। तोलने का अर्थ है - तुलना। इस वीडियो में समझिए -1. तुलना से शांति क्यों नहीं मिलती?2. हैदराबाद के निजाम की कहानी - दुनिया का सबसे बड़ा अमीर भी क्यों भयभीत था?3. निजाम पैर में नमक की मटकी बांधकर क्यों सोता था?4. फकीर आराम से क्यों सोता है और अमीर क्यों नहीं?5. रिलायंस का मालिक भी तुलना में क्यों पीछे है? तुलना के साथ तुम कभी शांत ना हो सकोगे। क्योंकि कोई ना कोई तुमसे आगे रहेगा हमेशा।जहाँ तुलना करोगे, वहाँ दुःखी हो जाओगे। शाहाजी पाटिल की आवाज में गीता ज्ञान गंगा से ये गहरी कहानी सुनिए।वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Follow जरूर करें।