Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

माने चाकर राखो जी | बाग लगा सु नित उठ दर्शन पाऊँ | वृन्दावन की कुंज गली में तेरी लीला गा सू | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 16 नव॰ 2026 · 8:45

0:008:45

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

TITLE:माने चाकर राखो जी | बाग लगा सु नित उठ दर्शन पाऊँ | वृन्दावन की कुंज गली में तेरी लीला गा सू | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil
DESCRIPTION:इस वीडियो में बताया है - माने चाकर राखो जी, चाकर रहूँ सु बाग लगा सु, नित उठ दर्शन पाऊँ, वृन्दावन की कुंज गली में तेरी लीला गा सू।चाकरी में दर्शन पाऊँ, सुमिरन पाऊँ, भाव भगति, तीनों बात सरीसी, मीरा कहती है तेरे मिलन के आनंद में नाचूँगी, गीत गाऊँगी, जिनके जीवन में तेरी भनक भी नहीं पड़ी, उनके जीवन में तेरी भनक पहुँचाऊँगी।उसके मिलते ही नृत्य होता है, उसके मिलते ही रक्स में आ जाते हो, उसके मिलते ही नशा हो जाता है, और ऐसा नशा जिसमें बेहोशी नहीं है, होश है, पैर लड़खड़ाते हैं, मगर हर लड़खड़ाहट मंजिल के करीब आने लगती है।उस प्रभु से मिलन होता है तब कैसी शिकायत, कैसा गिला, ये भी कहते नहीं बनता कि इतने दिन क्यों तरसाये पिया, उस मिलन की घड़ी में ही राज़ खुलता है, इतने दिन ना तरसाये होते तो ये मिलन का रस हो नहीं सकता था, इतना प्यासा रखा इसलिए ऐसी परम तृप्ति मिली।रमैया मैं तो थारे रंग राती, तेरे रंग में बहुत रंग गई, मैं बची नहीं हूँ, अब तू ही बचा है, तेरे प्रेम में पक गई, तेरे प्रेम में पूरी मर गई, तेरा प्रेम ही बचा है, अब मैं हूँ ही नहीं, सिर्फ तू ही तू है।और्रों के पिया परदेस बसते हैं, लिख-लिख भेज पाती, मेरे पिया मेरे हृदय बसते हैं, रोऊँ करूँ दिन राती, नाचती हूँ, गाती हूँ, लेकिन चिट्ठी नहीं लिख पाती, क्योंकि अब मैं और तू दो नहीं, एक हो गए, यही भक्ति की परिपूर्णता है।जलालुद्दीन रूमी का प्रसिद्ध गीत है, प्रेमी ने दस्तक दी, प्रियसी ने कहा कौन है, प्रेमी ने कहा तेरा प्रेमी, आवाज़ आई ये घर बहुत छोटा है, इसमें दो नहीं समा सकते, प्रेमी लौट गया, वर्षों भटकता रहा, ध्यान में अपने को निखारता रहा, फिर लौटा, दस्तक दी, इस बार कहा अब तो तू ही तू है, और द्वार खुल गए, क्योंकि प्रेम के घर में दो नहीं समा सकते।चूड़ा चोला पहिर सखीरी, मैं झुरमुट रमवा जाती, झुरमुट में मोहन मिलिया, गले मिल जाते हैं, आलिंगन कर लेते हैं, एक दूसरे में डूब जाते हैं, प्रेम सदा एकांत माँगता है, क्योंकि प्रेम पागल है, और भीड़ की नज़र पागल होने की सुविधा नहीं देती।और सखी मद पी पी माती, मैं बिन पिया ही माती, सखियाँ शराब पीकर माती हैं, मैं बिन पिए ही नशे में डोलती हूँ, उस कान्हा के नशे में, प्यारे को अपने में बसा लेना ही मधुशाला बन जाना है, अब कहीं और से शराब पीने की ज़रूरत नहीं।भक्त का नशा ऐसा है, नशा भी होता है, तो होश भी होता है, होश को बढ़ाता है, संसार के लोग होश में भी नशे में होते हैं, एक तरह की मूर्छा रहती है, भक्त के नशे में उल्टा है, परमात्मा को पीकर भी जीवन में होश होता है, पैर डगमगाते नहीं, गलत रास्ते पर नहीं जाता, नाचता है लेकिन सदा सही दिशा में।
वीडियो अच्छा लगे तो Like, Share और Subscribe करें।जय श्री कृष्णा 🙏
HASHTAGS:#shahaji #shahajipatil #geetagyanganga #meera #meerabai #chakar #vrindavan #milan #rumi #prem #hriday #jhurmut #nasha #krishna #satsang
KEYWORDS:Mane Chakar Rakho Ji, Chakar Rahu Su Baag Laga Su, Nit Uth Darshan Pau, Vrindavan Ki Kunj Gali, Teri Leela Gaa Su, Chakri Me Darshan Pau, Milan Ke Anand Me Nachungi, Uske Milte Hi Nritya Hota Hai, Nasha Jisme Behosh Nahi Hosh Hai, Itne Din Kyon Tarsaye Piya, Pyaas Ka Raaz Khul Jaata Hai, Ramaiya Main To Thare Rang Raati, Main Bachi Nahi Ab Tu Hi Bacha Hai, Auron Ke Piya Pardes, Mere Piya Mere Hriday, Chitthi Nahi Likh Paati, Main Aur Tu Do Nahi Ek Ho Gaye, Jalaluddin Rumi Ka Geet, Prem Ke Ghar Me Do Nahi Sama Sakte, Ab To Tu Hi Tu Hai, Chuda Chola Pahir Sakhiri, Jhurmut Ramwa Jaati, Jhurmut Me Mohan Miliya, Prem Sada Ekant Mangta Hai, Sakhi Mad Pee Maati, Main Bin Piya Hi Maati, Bhakt Ka Nasha Hosh Badhata Hai, Shahaji Patil

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App