अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।खर्चे नहीं कोई चोर न लेवे, दिन दिन बढ़त सवायो॥वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, किरपा कर अपनायो।मीरा कहती है - मैंने परम धन पा लिया, मैंने परम संपदा पा ली, जिसको पा लेने के बाद फिर कुछ और पाने को नहीं बचता। ऐसा राम रतन पा लिया।इस प्रवचन में जानिए -पाया कैसे? मीरा ने सब खोया तब पाया है - कुछ भी नहीं बचाया अपने भीतर। शून्य हुई तो पूर्ण उतरा। मिटी तो परमात्मा का आगमन हुआ, कृष्ण का आगमन हुआ।प्रेम की आग में जलोगे, मिटोगे, राख हो जाओगे तभी उसका आगमन है - तुम्हारी राख में ही तुम्हारे भीतर उसका अंकुरण होता है। तुम जब तक हो, तब तक बाधा हो।फिर क्या करें? तुम्हारे अतिरिक्त कोई और बाधा नहीं - तुम हट जाओ बीच में से बस। तुम अपने और बीच में मत खड़े रहो। तुम अपने को विदा कर दो, तुम अपने को नमस्कार कर लो सदा के लिए। और तुम पाओगे कोई बाधा नहीं रही।धन तो वही है जो कभी खो न जाए - जिसको हम धन कहते हैं वो धन का धोखा है, वो केवल मान्यता है। धन तो वही है जो भी न खोए, धन तो वही है जिससे मौत भी न छीने।ज्ञानियों ने संपत्ति की परिभाषा यही की है - जिसे मौत न छीन सके। जिसे मौत छीन ले वह वस्तुतः विपत्ति है। तुमने उसको संपत्ति समझा है, वह तुम्हारी मान्यता है। मान्यता टूटेगी और तुम बड़े विषाद में गिरोगे।सम - संपत्ति, समाधि, संबोधि, सम्यकत्व, सद्बुद्धत्व - सम जो सदा एक सा है, जिसमें कभी लहर न उठे, कोई कंपन न हो, जो शाश्वत हो, जिसे कोई चीज तरंगित न कर सके, जिस पर बाहर का कोई प्रभाव न हो। तूफान आए और जाए और तुम्हारे भीतर समता बनी रहे।अकंप समाधि - दुख आए, सुख आए, सफलता विफलता, तुम्हारे भीतर जो जीवन ज्योति है वह कंपे भी नहीं। तूफान आंधी हवाएं अंधड़, तुम्हारी ज्योति वैसे ही जलती रहे। उसी दशा का नाम है संपदा, संपत्ति।संपत्ति तुम्हारे भीतर है और तुम उसे बाहर खोज रहे हो - इसीलिए विपत्ति में उलझे हो। जो भीतर है उसे बाहर खोजोगे तो दुख पाओगे ही, क्योंकि उसे तो कभी पा ही नहीं सकोगे। खोजोगे कुछ, पाओगे कुछ। दौड़ोगे किसी और चीज को पाने को, हाथ में आएगी कोई और नई चीज। और हर बार विषाद आएगा।बाहर हमने बहुत देख लिया, जन्मों जन्मों से दौड़ कर मिला क्या? - धन मिला? सुख मिला? फिर दुख ही मिला ना। तो अब थोड़ा भीतर तलाश करो। ये भीतर का जगत भी अनखोजा है, उसे खोजो ना। बाहर बहुत दौड़ लिए, अब अपने भीतर दौड़ो।जिसने भी भीतर झांक कर देखा वह हँसे बिना नहीं रहा - क्योंकि बड़ा अजीब मामला है। जिसे हम खोजते रहे वो हमारे भीतर मौजूद है। हम नाहक परेशान हो गए। हमने रास्ता ही गलत थाम लिया था जन्मों-जन्मों से। जब भीतर देखा तब समझ में आया कि अरे हम तो बहुत गलती पे थे। रास्ता तो भीतर है।वस्तु अमोलक - ये राम रतन ऐसा है, इसका कोई मूल्य भी हम चुकाए इसकी संभावना नहीं है। ये अमूल्य है। सतगुरु की कृपा से मिला है।आँखें बंद करके, शांत मन से सुनिए।जय श्री कृष्णा। राधे राधे। #meerabai #meera #ramratandhan #ramratan #bhakti #krishna #radhekrishna #geetagyanganga #shahajipatil #shahajiparty #hindibhajan #osho #pravachan #bhajan