Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

मेरा दर्द न जाने कोय | मीरा - तुम्हें वही सुनाई देगा जिसमें तुम्हारा Interest है

Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 8 नव॰ 2026 · 9:59

0:009:59

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

हेरी मैं तो दर्द दीवानी, मेरा दर्द न जाने कोय।घायल की गति घायल जाने, की जिन लागी होय॥मीरा रो रही है और रिश्तेदार आते हैं समझाने के लिए - मीरा मत रो। घर वाले समझाते हैं मत रो, क्यों रोती है? तो मीरा कहती है - आप नहीं जानते, मेरा दर्द न जाने कोय।इस प्रवचन में जानिए -मैं तो सौभाग्यशाली हूँ इसलिए रोती हूँ - मीरा कहती है, तुमको क्या पता, वो कृष्ण करीब आ रहे हैं मेरे, अब मिलन मेरा पास है इसलिए मैं रोती हूँ।ये जो तीर मेरे प्राणों में चुभा है, ये उसकी मौजूदगी का तीर है - तुम मुझसे दर्द मत छीनो, मुझे सांत्वना मत दो, कोई जरूरत नहीं है। मैं सांत्वना की तलाश नहीं कर रही हूँ। मेरी औषधि बहुत अलग है। उस प्रभु से जब मिलन होगा तभी ये आँसू बंद होंगे।तुमने जानी नहीं, यह तुम्हारा अनुभव नहीं तो तुम कैसे समझ पाओगे? - तुम मुझे नहीं समझा पाते लेकिन मैं तुम्हारी नासमझी को समझ पाती हूँ।हम उतना ही समझ पाते हैं जितना हमारा अनुभव है - तुम गीता पढ़ो, कुरान पढ़ो, बाइबल पढ़ो। तुम उतना ही समझ पाओगे जितना तुम समझ सकते हो। तुम सागर के पास भी चले जाओ तो उतना ही ला पाओगे जितना तुम्हारा पात्र है। सागर बड़ा हो, तुम्हारा पात्र ही बहुत छोटा है।अर्जुन ने एक बार गीता सुनी और बदल गया, हम रोज पढ़ते हैं पर बदलते नहीं - क्योंकि हमारा पात्र बहुत छोटा है।लोहार के हाथ में सोना दे दो, वो सोने की कदर नहीं पहचान सकेगा। छोटे बच्चे के हाथ में हीरा दे दो, वो पत्थर समझकर फेंक देगा। ऐसे ही हो तुम।मंदिर की घंटी vs एक रुपए का सिक्का - दो मित्र बाजार में जा रहे थे, बड़ा शोरगुल था। तभी दूर पहाड़ पर मंदिर की घंटियाँ बजीं। एक ठिठक कर खड़ा हो गया, दूसरे को सुनाई ही नहीं पड़ी। पहले ने जेब से एक रुपया गिरा दिया, बीस आदमी इकट्ठा हो गए - किसका पैसा गिरा है? उसने कहा - देखा, भरे बाजार में एक रुपए की आवाज सुनाई पड़ती है, पर मंदिर की घंटी सुनाई नहीं पड़ती। वही सुनाई पड़ता है जिसमें तुम्हारा interest है।माँ और बच्चे वाली कहानी - रात में माँ सोती है बच्चे को लेकर। तूफान उठे, आँधी उठे, बादल गरजे, नींद नहीं टूटती। लेकिन बच्चा थोड़ा सा भी कुनकुन करे, तुरंत नींद टूट जाती है। तुम्हें वही समझ में आता है जिसके लिए तुम तत्पर हो, आतुर हो।तुम रास्ते पर अगर परमात्मा मिल जाए तो तुम्हें दिखाई न पड़ेगा - क्योंकि तुम्हें वही दिखाई पड़ सकता है जिसे तुम खोजते चलते हो। हम जो खोजते हैं, हमें वही मिलता है।इसी बाजार में मीरा भी गुजरती है, कृष्ण भी गुजरते हैं - लेकिन मीरा को आवाज़ सुनाई पड़ती है, तुमको नहीं सुनाई पड़ेगी। तुम हँसोगे, कहोगे पागल। मीरा की बात तुम्हें बेबूझ मालूम पड़ेगी। इसलिए मीरा कहती है - मेरा दर्द न जाने कोय।आँखें बंद करके, शांत मन से सुनिए।जय श्री कृष्णा। राधे राधे।
#meerabai #meera #meradardnajane #darddiwani #bhakti #krishna #radhekrishna #geetagyanganga #shahajipatil #shahajiparty #hindibhajan #osho #pravachan #bhajanShahji, isme #shahajipatil aur #geetagyanganga

एपिसोड: Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App