अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, कृपा कर अपनायो।।मीरा कहती है - मेरी तो कोई पात्रता ना थी, फिर भी तुमने अपना लिया मुझे। अपात्र को भी आपने स्वीकार कर लिया है हे कृष्ण।इस video me janiye -भक्त सदा कहता है मैं अपात्र हूँ - ज्ञानी को भ्रम होता है कि मैं पात्र हूँ। त्यागी को भ्रम होता है कि मैं पात्र हूँ। तपस्वी को भ्रम होता है कि मैंने इतना किया, इसलिए मुझे मिलना ही चाहिए। वो हिसाब बनाकर रखता है, वो दावेदार बन जाता है। लेकिन भक्त सदा कहता है - मैं अपात्र हूँ। जितना मिलता है, उतना ही उसे लगता है - मैं अपात्र हूँ, फिर भी आपने मुझे दिया।जितना अपात्र समझोगे, उतने ही पात्र हो जाओगे - अपात्र होने का अर्थ है अहंकार जा रहा है। पात्रता का दावा ही अहंकार का दावा है। जैसे ही तुम जान लोगे कि मैं अपात्र हूँ, मेरे किए कुछ नहीं हुआ, वैसे ही कृपा बरसनी शुरू हो जाती है।Jesus और उस स्त्री की कहानी - Jesus एक गाँव में रुके, प्यास लगी, कुएं पर एक स्त्री से पानी माँगा। स्त्री बोली - मैं अति नीच कुल की हूँ, मेरा छुआ पानी कोई नहीं पीता। Jesus बोले - तू फिक्र छोड़, तू मुझे अपना पानी पिला, ताकि मैं तुझे अपना पानी पिला सकूँ। एक पानी से देह की प्यास बुझेगी, मेरे पानी से तेरी जन्मों-जन्मों की प्यास बुझ जाएगी।सद्गुरु का अर्थ क्या है - सद्गुरु का अर्थ होता है, किसी की आँख में झाँक कर तुम्हें भरोसा आ जाए। किसी की आँख में झाँक कर अपना घर मिल जाए। किसी की आँख में झाँको और भीतर कुछ कहने लगे - बस आ गया मुकाम, अब यहाँ सब छोड़ दे।तुम बाहर की तरफ चल रहे हो - तुमने बहुत चला, लेकिन तुम्हारी सब चाल बाहर की तरफ ले जाती है। तुम्हारे हर कदम बाहर की तरफ पड़ते हैं। भीतर की तरफ चलने की बात ही तुम भूल गए हो। आँख बंद करते हो, तो भी बाहर ही पाते हो। गुफा में चले जाते हो, तो भी मन बाजार में ही रहता है।हाथ में हाथ देना जरूरी है - दे मेरे हाथ में हाथ और इस राह पर चल। ये हाथ में हाथ देना जरूरी है, ये आँख में आँख देना जरूरी है। सद्गुरु से दोस्ती खतरनाक सौदा है, जोखिम है, क्योंकि वो तुम्हें अनजाने रास्ते पर ले जाएगा, जिन पर तुम कभी नहीं गए।बुद्धि से जो थक गया, वही सद्गुरु का हाथ पकड़ सकता है - जो अभी अपने से नहीं थका, वो कैसे हाथ पकड़ेगा? उसे तो ख्याल है - मैं कर लूँगा, मुझे किसी की जरूरत नहीं। जब तक ये 'खुद' नहीं जाएगा, तब तक उस कृष्ण से मुलाकात नहीं होगी।भक्त बिना करके पा जाता है - ज्ञानी कुछ करता है, भक्त कहता है - तू कर। मजा ये है कि ज्ञानी कर-कर के भी नहीं पा पाता, लेकिन भक्त बिना करके पा जाता है। मीरा ने कहा - मैंने राम रतन धन पायो, जन्म-जन्म की पूँजी पाई, जग में सब कुछ खो आयो।Poora video shant man se, aankhen band karke suniye. Beech me skip mat kijiye.Agar ye pravachan dil ko chhoo jaye to LIKE karein, COMMENT me Radhe Radhe likhein, aur channel ko SUBSCRIBE karna na bhoolein.Jai Shri Krishna. Radhe Radhe. #meerabai #meera #payojimaine #ramratandhanpayo #bhakti #satguru #krishna #radhekrishna #geetagyanganga #shahajipatil #shahajiparty #hindibhajan #osho #pravachan