अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।मीरा ने सब छोड़ा, तब सब पाया है। सब छोड़ने वाले सब पाते हैं। रत्ती भर भी बचाया तो उतनी ही अड़चन हो जाएगी।इस video me janiye -Rabindranath Tagore की कहानी - भिखारी और सम्राट - एक भिखारी है सुबह अपने घर से निकला है भीख मांगने को। पूर्णिमा का दिन था, कोई धर्म महोत्सव था और उसे बड़ी आशा थी कि आज बहुत मिलेगा, आज भीख बहुत मिल जाएगी।झोली में थोड़े से चावल के दाने - जैसे सब भिखारी करते हैं, जब भिखारी माँगने जाते हैं तो अपनी थाली में थोड़े से पैसे खुद ही डालते हैं, उसे देने वाले को सुविधा हो जाती है। थाली में पैसे पड़े हैं तो फिर इंकार करने में कठिनाई हो जाती है, क्योंकि कुछ और लोग दया कर चुके, इतना कठोर तो मैं नहीं हूँ।सामने से राजा आ रहा है - उसे दिखाई पड़ता है कि सामने से राजा आ रहा है तो राजा को आते देख वह आनंदित हो गया, क्योंकि सम्राट के द्वार से हमेशा वहाँ लौट दिया जाता था। महल के भीतर जाने की तो बात ही छोड़ दो, द्वार से ही लौटा दिया जाता था लेकिन आज सम्राट खुद महल के बाहर है।सम्राट ने अपनी झोली फैला दी - इससे पहले कि कुछ करता सम्राट ने अपनी झोली निकाली और उसके सामने फैला दी। और सम्राट ने कहा क्षमा करना महाशय, मैं आज सुबह से निकला था रथ से और जो मुझे पहला आदमी मिल जाए उससे मैं भीख मांगू तो ही मेरे राज्य पर आने वाला संकट टल सकता है, ऐसा मुझे ज्योतिषी ने कहा है।तुमने सदा माँगा है दिया कभी नहीं - आप पहले आदमी हो, मैं जानता हूँ कि आप भिखारी हो। तुम्हारी झोली सब कह रही है, तुमने सदा माँगा है दिया कभी नहीं, यह भी मुझे पता है। देना तुम्हें बहुत कठिन पड़ेगा लेकिन आज यह करना ही होगा आपको, क्योंकि यह प्रश्न पूरे राज्य का है, पूरे साम्राज्य का है मेरे। इंकार मत कर देना, कुछ भी दे दो आप चलेगा, लेकिन देना। एक चावल का दाना दो भी चलेगा मुझे बस।जिंदगी में कभी कुछ दिया नहीं - मांगने आया था राजा को और खुद देना पड़ रहा है। कैसी हालत हुई होगी उस भिखारी की समझो आप। जिंदगी में कभी कुछ दिया नहीं किसी को, अब पहली बार भीख देने जा रहा है।मुट्ठी बांधता है और खोल लेता है - कभी उसने दिया नहीं था, देने की आदत ना थी, देने का संस्कार भी ना था। माँगा माँगा माँगा था जन्मों जन्मों से भिखारी था। हाथ डाल रहा है, बाहर निकाल रहा है, डाल रहा है, बाहर निकल रहा है। कितना दूँ, कितना ना दूँ?एक चावल का दाना - तब उस भिखारी ने बहुत हिम्मत करके एक चावल का दाना निकाला और सम्राट के झोली में डाला है। सम्राट ने स्वीकार किया होगा एक चावल दाना और स्वर्ण रथ पर चढ़कर धूल उड़ाता चला गया।मनुष्य का मन ऐसा ही होता है - जो मिलता है उसकी हम चिंता नहीं करते, जो है हमारे पास उसकी चिंता नहीं करते, जो नहीं मिला उसकी चिंता करते हैं या जो गया उसकी चिंता करते हैं। उसी की फिक्र में लगे रहते हैं। तुम्हारा एक पैसा अगर गिर जाए तो दिन भर याद आता है कि मेरा पैसा गया, पैसा गया, पैसा गया। तुम्हारे pocket में हजारों रुपए हैं लेकिन नहीं उस एक रुपए की याद आएगी। जैसे कभी तुम्हारा दांत टूटता है ना तुम्हारी जीभ वहीं बार-बार वहीं जाती है।एक दाना सोने का हो गया था - फिर उसने उदास मन से अपनी झोली उड़ेली घर में तो पति पत्नी दोनों ही चकित हुए, उन चावलों दानों में एक दाना सोने का हो गया था। तब वो छाती पीटकर रोने लगा कि यह तो बड़ी भूल हो गई मेरी, अगर मैंने सारे ही चावल के दाने सम्राट को दिए होते, झोली में डाले होते सम्राट के तो ये बचे वाले सारे दाने आज सोने के हो गए होते।जितना हम देते हैं उतना ही सोना जाता है - यह जो कविता है बड़ी प्रीति पूर्ण है और बड़ी सूचक है, जितना हम देते हैं उतना ही सोना जाता है और जितना हम रोक लेते हैं उतना ही मिट्टी हो जाता है। जो जितना रोकेगा उतना मिट्टी में जाएगा, जो जितना देगा उतना स्वर्णमय होता जाएगा, जो सब दे देता है उसका सभी स्वर्णमय हो जाता है।मीरा ने सब दे दिया - तो मीरा ने सब दे दिया, दिया तो राम रत्न धन पायो। क्या कहती है मीरा, पायो जी मैंने राम रतन धन पायो। कुछ भी नहीं बचाया, सारा कुछ दे दिया, कुछ बचाया नहीं। ये दोष कोई भी नहीं दे सकेगा मीरा को कि मीरा ने कुछ बचाया है। सब दे दिया, फिर बाद में परमात्मा पाया, बाद में कृष्ण पाया।सब देते ही क्रांति घटित होती है - सब देते ही क्रांति घटित होती है, उसके पहले क्रांति घटित नहीं होती। जरा सा भी बचाया तो उतना तुम्हारा परमात्मा पर संदेह हो गया फिर। बचाने का मतलब क्या है, #meerabai #meera #ramratandhan #payojimaine #bhakti #krishna #radhekrishna #geetagyanganga #shahajipatil #shahajiparty #hindibhajan #osho #pravachan #tagore