अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
Tere kareeb bhi dil kuch bhuja sa rehta haiतेरे क़रीब भी दिल कुछ बुझ सा रहता है ग़म-ए-फ़िराक का खटका लगा सा रहता है न जाने कब निगह-ए-बाग़-बाँ बदल जाए हर आन फूलों को धड़na लगा सा रहता है हज़ारों चाँद सितारे निकल के डूब गए नगर के दिल में सदा झुटपटा सा रहता है तुम्हारे दम से हैं तनहाइयाँ भी बज़्म-ए-नशात तुम्हारी यादों का इक जमघट लगा सा रहता है वो इक निगाह में मफ़हूम जिस के लाखों हैं उसी निगाह का इक आसरा सा रहता है तुम्हारे इश्क़ ने ‘मुमताज’ कर दिया दिल को ये सब से मिल के भी सब से जुदा सा रहता है