Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Babamandal

Babamandal

पितरों को जो चढ़ाते हैं, वो सच में खाते हैं क्या? श्राद्ध, तर्पण और पितृ ऋण को समझिए: बाबामंडल Ep 15

Babamandal · 4 अक्टू॰ 2026 · 32:23

0:0032:23

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

क्या पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज सचमुच भोजन और पानी की प्रतीक्षा करते हैं? पितृ कौन हैं, श्राद्ध और तर्पण का वास्तविक अर्थ क्या है और पितृ ऋण तथा पितृ दोष में क्या अंतर है? बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद बाबा से सुनिए ऋग्वेद में पितरों के उल्लेख से लेकर कर्ण की प्रचलित कथा, श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, पंचबलि और पितृ पक्ष से जुड़ी मान्यताओं पर विस्तार से चर्चा. साथ ही जानिए कि पितृ दोष का संबंध मूल वैदिक परंपरा से कितना है और ज्योतिषीय व्याख्याओं से कितना. क्या पितृ पक्ष अशुभ है? क्या श्राद्ध केवल कर्मकांड है? और अगर कोई विधि-विधान न कर पाए तो क्या पूर्वजों के प्रति उसका दायित्व समाप्त हो जाता है? पितरों को डर से नहीं, कृतज्ञता से याद करने की परंपरा को समझिए.

होस्ट: पाणिनि आनंद
प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

एपिसोड: Babamandal

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App