Podliपॉडकास्ट प्लेयर Webplayer

Reporters Off Air

Reporters Off Air

डिलिमिटेशन बिल पर प्रेशर में क्यों है BJP और राहुल गांधी करवाएंगे अमित शाह का इस्तीफ़ा?: Reporters Off Air

Reporters Off Air · 31 जुल॰ 2026 · 1:14:10

0:001:14:10

Podli ऐप में सुनें 🎧

अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।

संसद के मानसून सत्र में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. एक ओर विपक्ष लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी ओर सत्ता पक्ष विपक्ष पर चर्चा से बचने का आरोप लगा रहा है. आखिर मोदी और शाह की चुप्पी क्या संकेत दे रही है? क्या डिलिमिटेशन का मुद्दा बीजेपी पर नया राजनीतिक दबाव बना रहा है?

इसी बीच संसद परिसर में विपक्ष ने राम मंदिर के सम्मान में एक अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी बने, राहुल गांधी ने चढ़ावा चढ़ाया और फिर 'चंदा चोरी' पर प्रतीकात्मक नाटक के ज़रिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की अंदरूनी कहानी भी आपको बताएंगे.

इस एपिसोड में चर्चा होगी कि क्या डिलिमिटेशन के मुद्दे पर बीजेपी दबाव में है? क्या राहुल गांधी की रणनीति अमित शाह के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ा सकती है? साथ ही, बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के राजनीतिक संकेतों का भी विश्लेषण करेंगे. इन चुनावों ने किन नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं और राष्ट्रीय राजनीति पर इसका क्या असर पड़ सकता है?
इन सभी सवालों का विश्लेषण, अंदर की जानकारी और राजनीतिक समीकरणों की पड़ताल सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में, आजतक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, संजय शर्मा और पीयूष मिश्रा के साथ.

Producer - Ankit
Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Rahul Gautam, Sanjay Sharma, and Piyush Mishra.
Sound - Suraj Singh

एपिसोड: Reporters Off Air

Podliमुफ़्त Podli ऐप डाउनलोड करें
↓ App