अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
Reporters Off Air के इस एपिसोड में देश की राजनीति के सबसे चर्चित और हालिया मुद्दों पर गहन चर्चा हुई. अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद और उस पर विपक्ष के हमलों से लेकर वक्फ़ विवाद की टाइमिंग पर सवाल क्यों उठ रहे हैं और क्या इससे राजनीतिक नैरेटिव बदलने की कोशिश हो रही है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव की नई रणनीति, दलित वोट बैंक, शंकराचार्य के साथ उनकी बढ़ती नज़दीकियां और 2027 के चुनाव से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों पर क्या है रिपोर्टर्स की राय. इसके अलावा दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर बैन, पंजाब की राजनीति और पश्चिम बंगाल के TMC विवाद पर भी इस एपिसोड में ख़ूब बढ़िया चर्चा हुई. इस पॉडकास्ट में हमारे रिपोर्टर्स इन सभी सवालों पर तथ्यों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और अंदर की जानकारी के साथ विस्तार से चर्चा कर रहे हैं.