अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
क्राइम ब्रांच के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं देश के जाने-माने फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. तीरथ दास डोगरा. AIIMS दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर रह चुके डॉ. डोगरा ने अपने 40 साल से ज़्यादा लंबे करियर में भारत के कई चर्चित मामलों की जांच की. इस बातचीत में उन्होंने इंदिरा गांधी का पोस्टमार्टम, आरुषि तलवार मर्डर केस, निठारी कांड, बाटला हाउस एनकाउंटर और गोधरा कांड जैसे मामलों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि किसी क्राइम सीन पर पहुंचते ही फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट सबसे पहले क्या देखते हैं, एक चोट से क्या-क्या पता चल सकता है, अपराधी के तरीके से उसकी मानसिक स्थिति का अंदाज़ा कैसे लगाया जाता है और कई बार फॉरेंसिक रिपोर्ट पर किस तरह का दबाव बनाया जाता है? अगर आप जानना चाहते हैं कि बड़े-बड़े क्राइम केस में सच सामने लाने में फ़ॉरेंसिक साइंस की क्या भूमिका होती है और अपराध की गुत्थियां आखिर कैसे सुलझती हैं, तो ये एपिसोड ज़रूर देखिए.
Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Aman Pal