अपने पसंदीदा पॉडकास्ट फ़ॉलो करें, ऑफ़लाइन और कार में CarPlay व Android Auto के साथ सुनें, और हमेशा वहीं से जारी रखें जहाँ छोड़ा था। मुफ़्त में आज़माएँ।
T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई. लगभग 3 साल और 16 टी20 सीरीज बाद भारत कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है. बात सिर्फ मेंस टीम की नहीं है, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो चुका है और टीम बाहर हो गई है. साथ ही, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान क्यों किया? बल्लाबोल' (Ballabol) के इस बेहद धमाकेदार एपिसोड में सीनियर खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव क्रिकेट जगत में आए भूचाल का पूरा पोस्टमार्टम कर रहे हैं.
बल्लाबोल के इस एपिसोड में चर्चा होगी— - आयरलैंड से भारत की हार के सबसे बड़े कारण - श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर क्यों सवाल उठ रहे हैं? - वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू क्यों नहीं हुआ? - विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने की बड़ी वजह - बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया? - आगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है?